Skip to main content

How to improve self confidence

आत्मविश्वास कैसे बढाएं How To Improve Self Confidence In Hindi

How To Improve Self Confidence In Hindi

आत्मविश्वास कैसे बढाएं

आत्मविश्वास (Self Confidence) :-

आत्मविश्वास से आशय “स्वंय पर विश्वास एंव नियंत्रण” (Believe in Yourself) से है | हमारे जीवन में आत्मविश्वास (Self Confidence) का होना उतना ही आवश्यक है जितना किसी फूल (Flower) में खुशबू (सुगंध) का होना| आत्मविश्वास (Self Confidence) के बगैर हमारी जिंदगी (Life) एक जिन्दा लाश के समान हो जाती है| कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रतिभाशाली (Intelligent) क्यों न हो वह आत्मविश्वास के बिना कुछ नहीं कर सकता| आत्मविश्वास ही सफलता (Success) की नींव है, आत्मविश्वास की कमी के कारण व्यक्ति अपने द्वारा किये गए कार्य पर संदेह करता है और नकारात्मक विचारों (Negative Thoughts) के जाल में फंस जाता है| आत्मविश्वास (Self Confidence) उसी व्यक्ति के पास होता है जो स्वंय से संतुष्ट होता है एंव जिसके पास दृड़ निश्चय, मेहनत (Hard work), लगन (Focused), साहस (Fearless ) , वचनबद्धता (Commitment) आदि संस्कारों (Sanskar) की सम्पति होती है|

आत्मविश्वास कैसे बढाएं:-  21 Tips to Improve Self Confidence – In Hindi

1. स्वंय पर विश्वास रखें (Believe in Yourself), लक्ष्य बनायें (Make SMART goals) एंव उन्हें पूरा करने के लिए वचनबद्ध रहें| जब आप अपने द्वारा बनाये गए लक्ष्य (Goals) को पूरा करते है तो यह आपके आत्मविश्वास (Self Confidence) को कई गुना बढ़ा देता है|
2. ऐसे लक्ष्य (S.M.A.R.T. Goal) बनाएँ जिसे आप प्राप्त कर सकें (Achievable and Realistic Goals)| क्योंकि जब आप ऐसे लक्ष्य (TARGET) बनाते है जिसे आप पूरा नहीं कर सकते तो यह आपके self confidence (Aatmvishwash) को गिरा देते है और आपका स्वंय पर विश्वास कम हो जाता है | लक्ष्य S.M.A.R.T. होना चाहिए- Specific (स्पष्ट)
– Measurable (मापां जा सकने योग्य)
– Achievable (प्राप्त किया जा सके),
– Realistic (वास्तविक)
-Time-Bound (निर्धारित समय सीमा में पूरा होने लायक)
3. खुश रहें (Be Happy), खुद को प्रेरित करें (Motivate Yourself), असफलता (Failure) से दुखी न होकर उससे सीख लें क्योंकि “experience हमेशा bad experience से ही आता है”
4. हमेशा आसान काम पहले करें और मुश्किल काम बाद में| क्योंकि जब आप पहले आसान कार्य अच्छे से कर लेते है तो दबाव कम हो जाता है और confidence बढ़ता है जिससे मुश्किल कार्य भी आसान बन जाता है|
5. सकारात्मक सोचें (Think Positive) , विनम्र रहें एंव दिन की शुरुआत किसी अच्छे कार्य से करें (starting the day with a positive attitude)|
6. इस दुनिया में नामुनकिन कुछ भी नहीं है – Nothing is Impossible in this world| आत्मविश्वास का सबसे बड़ा दुशमन किसी भी कार्य को करने में असफलता होने का “डर” (Fear of Failure) है एंव डर को हटाना है तो वह कार्य अवश्य करें जिसमें आपको डर लगता है| – Darr ke aage jeet hai
7. आप यह मत सोचिये कि लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे :- “सबसे बड़ा यही रोग क्या कहेंगे लोग (Sabse bada rog kya kahenge log)| ज्यादातर लोग कोई भी कार्य करने से पहले कई बार यह सोचते है की वह कार्य करने से लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे या क्या कहेंगे और इसलिए वे कोई निर्णय ले ही नहीं पाते एंव सोचते ही रह जाते है एंव समय उनके हाथ से पानी की तरह निकल जाता है| ऐसे लोग हमेशा डर-डर के जीते है और बाद में पछताते हैं| इसलिए दोस्तों ज्यादा मत सोचिये जो आपको सही लगे वह कीजिये क्योंकि शायद ही कोई ऐसा कार्य होगा जो सभी लोगों को एक साथ पसंद आये|
8. सच बोलें, ईमानदार रहें, धूम्रपान न करें, प्रकृति से जुड़े, अच्छे (Good) कार्य करें , जरुरतमंद की मदद करें (Be Helpful)| क्योंकि ऐसे कार्य आपको सकारात्मक शक्ति (positive power) देते हैं वही दूसरी ओर गलत कार्य एंव बुरी आदतें (Bad Habits) हमारे आत्मविश्वास को गिरा देते हैं|
9. वह कार्य करें जिसमें आपकी रुचि हो एंव कोशिश करें कि अपने करियर (Career) को उसी दिशा में आगे ले जिसमें आपकी रुचि हो|
10.  अच्छे दिखिए और अपना Dressing Sense Improve कीजिये| दूसरों की देखा-देखी मत कीजिए, वह पहनिए जो आपको comfortable लगे| कपड़े कम खरीदिये लेकिन अच्छे खरीदिये|
11.  व्यवहारकुशल बनें और हमेशा नम्रता व मुस्कराहट (Smile) के साथ व्यवहार करें| इससे न केवल आपका आत्मविश्वास (Self Confidence) बढेगा बल्कि इससे आपके अच्छे मित्रों की संख्या भी बढ़ेगी| अच्छे मित्र हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते है और आपके सुख दुःख में हमेशा आपके साथ होते है|
12. Motivational Seminars में हिस्सा लें, ऐसे Television Program या videos देखें जो आपको inspire or motivate करे, Self Improvement and Personal Development की किताबे एंव प्रेरणादायक लेख (Motivational Articles) पढ़े| ऐसे प्रेरणादायक लेख (Motivational Articles) एंव किताबें हमारे mind को recharge कर देती है|
13. वर्तमान में जियें (Live in Present) क्योंकि न तो भूतकाल एंव न ही भविष्यकाल पर हमारा नियंत्रण है|
14. सकारात्मक सोचें (Think Positive), अच्छे मित्र बनायें (Make Good Friends), बच्चों से दोस्तीं करें और आत्मचिंतन करें|
15. Meditation (ध्यान), योग (Yoga) एंव प्राणायाम (pranayam) करें| अपने लिए समय निकालें और कुछ समय एकांत में बिताएं| स्वंय से बात करें (Talk to Yourself) और यह Feel (महसूस) करें कि आप एक बेहतर इन्सान है|
16. अपनी सफलताओं को याद करें और visualize (कल्पना) करें कि आप कुछ भी कर सकते है (You can do anything) और आपके लिए नामुकिन कुछ भी नहीं (Nothing is Impossible for You)|
17. हमेशा चिंतामुक्त (Tension Free) रहने की आदत बनायें, रचनात्मक तरीके से सोचें (Creative Thinking)  और कुछ न कुछ नया करते रहें (Do Something New and Creative)| दिन में कुछ समय संगीत सुनने, खेलने अथवा रचनात्मक कार्यों के लिए जरूर निकालें (Do something different)|
18. आत्मनिर्भर बनें एंव जितना हो सके अपने कार्य स्वंय करने की कोशिश करें| आत्मनिर्भरता से आपका confidence लेवल बढ़ता है|
19. या तो ऐसे कार्य न करें जिसमे आपका interest नहीं और और आप अपना 100% नहीं दे सकते या फिर इन कार्यों में अपना interest बनाएं और Best करें| क्योंकि जब आप बिना interest के कोई काम करते है तो आप का confidence level गिरता है|
20. उस बारे में सोचना बंद कर दें जिस पर हमारा नियंत्रण न हो| “अगर आप उस बातों या परिस्थियों की वजह से दुखी हो जाते है जो आपके नियंत्रण में नहीं है तो इसका परिणाम समय की बर्बादी व भविष्य पछतावा है जिससे आपका  self confidence गिरता है|
21. दृढ निश्चय (Commitment) :- आप अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहें और अपना 100% दें | मेहनत व लगन से बड़े से बड़ा मुश्किल कार्य आसान हो जाता है| अगर लक्ष्य को प्राप्त करना है तो बीच में आने वाली बाधाओं को पार करना होगा, मेहनत करनी होगी, बार बार दृढ़ निश्चय से कोशिश करनी होगी|
“असफल लोगों के पास बचने का एकमात्र साधन यह होता है कि वे मुसीबत आने पर अपने लक्ष्य को बदल देते है|”
अगर आपको सफल होना है तो अपने लक्ष्य पूरे करने की आदत बनाईये न कि उन्हें बार बार बदलने की| अगर आपका अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ निश्चय नहीं है तो आपके confidence का गिरना तय है|

Comments

  1. War Alliance – Realtime Multiplayer PVP Game About
    In War Alliance Game, you are being given Free Upgrade/Unlimited Cards/Money, which people are very fond of. Here is an android Mod Apk that works with the most awesome Apk games for people.

    The game is available on this site. Download War Alliance Mod Apk Android Game today and enjoy it. There are more action-packed games available on this site all come with Mod Apk

    War Alliance MOD APK

    ReplyDelete
  2. I Need Cats Dokkaebi Butler MOD APK

    I Need Cats Dokkaebi Butler MOD APK


    After buying a subscription, you may verify your account subscription and activation companies in your system’s settings.

    I Need Cats Dokkaebi Butler MOD APK

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

केवल स्टूडेंट के लिए 📋 📋 📋 📋 अगर प्रशन पेपर मुश्किल लगे, या समझ में ना आये तो एक गहरी सांस लो और जोर से चिल्लाओ, "कमीनों, फेल ही करना है तो परिक्षा ही क्यों लेते हो। 📗 📘 📙 📓 📔 📚 📒 एग्जाम के पावन मौके पर अर्ज़ है: पढ़ना लिखना त्याग दे नकल से रख आस; ओढ़ रजाई सो जा बेटा; रब करेगा पास। पर्ची वाले बाबा की जय 📚 📒 📔 📓 📙 📘 📗 निगाहें आज भी उस शख्स को शिद्दत से तलाश करती हैं; जिसने कहा था, "बस दसवी कर लो, आगे पढ़ाई आसान है"। 📕 📐✏ 📗 📘 📙 📓 📔 बहुत दर्द होता है जब अध्यापिका बोलती है कि तुम्हारा और तुम्हारे आगे वाले का जवाब एक है। तब दिल से आवाज आती है, "तो साला सवाल भी तो एक ही था"। 📕 📐 📚 📒✏ 📔 📓 अगर एक अकेला टीचर सारे विषय (subject) नहीं पढ़ा सकता तो; ऐसी उम्मीद क्यों करते हैं कि एक विद्यार्थी सारे विषय (subject) पढ़े। "जागो बच्चों जागो" 📈📊📑📃📄 📕 📚 📓 हर युग में ऐसा होता है; हर स्टूडेंट इश्क में खोता है; पढ़ाई रह जाती है सिर्फ दिखावे की; और फिर हाल-ए-दिल, मार्कशीट पर बयाँ होता है। 📚 📒 📔 📓 📙 📘 📕 हर तरफ पढ़ाई का साया है; ह...

न्यूटन का जीवन परिचय

Isaac Newton न्यूटन विज्ञानं की दुनिया का वो चमकता सितारा था जिससे पूरा विज्ञान रोशन था | न्यूटन ने विश्व को ऐसे वैज्ञानिक सिद्धांत दिए जिसके बिना हम विज्ञान की कल्पना भी नही कर सकते ...