Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2016

Nature

Add caption
केवल स्टूडेंट के लिए 📋 📋 📋 📋 अगर प्रशन पेपर मुश्किल लगे, या समझ में ना आये तो एक गहरी सांस लो और जोर से चिल्लाओ, "कमीनों, फेल ही करना है तो परिक्षा ही क्यों लेते हो। 📗 📘 📙 📓 📔 📚 📒 एग्जाम के पावन मौके पर अर्ज़ है: पढ़ना लिखना त्याग दे नकल से रख आस; ओढ़ रजाई सो जा बेटा; रब करेगा पास। पर्ची वाले बाबा की जय 📚 📒 📔 📓 📙 📘 📗 निगाहें आज भी उस शख्स को शिद्दत से तलाश करती हैं; जिसने कहा था, "बस दसवी कर लो, आगे पढ़ाई आसान है"। 📕 📐✏ 📗 📘 📙 📓 📔 बहुत दर्द होता है जब अध्यापिका बोलती है कि तुम्हारा और तुम्हारे आगे वाले का जवाब एक है। तब दिल से आवाज आती है, "तो साला सवाल भी तो एक ही था"। 📕 📐 📚 📒✏ 📔 📓 अगर एक अकेला टीचर सारे विषय (subject) नहीं पढ़ा सकता तो; ऐसी उम्मीद क्यों करते हैं कि एक विद्यार्थी सारे विषय (subject) पढ़े। "जागो बच्चों जागो" 📈📊📑📃📄 📕 📚 📓 हर युग में ऐसा होता है; हर स्टूडेंट इश्क में खोता है; पढ़ाई रह जाती है सिर्फ दिखावे की; और फिर हाल-ए-दिल, मार्कशीट पर बयाँ होता है। 📚 📒 📔 📓 📙 📘 📕 हर तरफ पढ़ाई का साया है; ह...

भाग्य और किस्मत

क्या आप अपना भाग्य खुद लिखते है? – Rashifal क्या आप राशिफल (Rashifal) देखते है ??? हमारे समाज में भाग्य या किस्मत को लेकर कई विचारधाराएँ देखने को मिलती है और हममें से ज्यादातर लोग, अख़बार में कुछ पढ़े न पढ़े पर राशिफल (Rashifal) जरूर पढ़ते है| आप भी कभी न कभी राशिफल (Horoscope) पढ़ते ही होंगे और हो सकता है कि जो परिस्थितियां समाचार पत्र में लिखी हो वैसी ही आपके साथ घटित हो जाए| लेकिन महत्वपूर्ण बात यह नहीं कि अख़बार  में लिखी परिस्थितियां  सच होती है या नहीं, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या आप, अपना भाग्य  उस अखबार को लिखने देते है या खुद लिखते है| अपनी किस्मत अपने हाथ  आप सभी ने क्रिकेट का मैच (Cricket Match) देखा ही होगा| जब बल्लेबाज क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहा होता है और गेंदबाज गेंद लेकर दौड़ता है तो बल्लेबाज को यह नहीं पता होता कि वह कैसी गेंद फेंकेगा| बल्लेबाज के सामने बाउंसर भी आ सकता है और फुलटॉस भी आ सकता है| गेंद कैसी आएगी यह बल्लेबाज़ के नियंत्रण में नहीं है लेकिन बल्लेबाजी कैसे करनी है यह बल्लेबाज के नियंत्रण में है इसी तरह हमारे जीवन में पर...

How to improve self confidence

आत्मविश्वास कैसे बढाएं How To Improve Self Confidence In Hindi How To Improve Self Confidence In Hindi आत्मविश्वास कैसे बढाएं आत्मविश्वास ( Self Confidence) :- आत्मविश्वास से आशय “स्वंय पर विश्वास एंव नियंत्रण”  (Believe in Yourself)  से है | हमारे जीवन में आत्मविश्वास (Self Confidence) का होना उतना ही आवश्यक है जितना किसी फूल (Flower) में खुशबू (सुगंध) का होना| आत्मविश्वास (Self Confidence) के बगैर हमारी जिंदगी (Life) एक जिन्दा लाश के समान हो जाती है| कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रतिभाशाली (Intelligent) क्यों न हो वह आत्मविश्वास के बिना कुछ नहीं कर सकता| आत्मविश्वास ही सफलता (Success) की नींव है, आत्मविश्वास की कमी के कारण व्यक्ति अपने द्वारा किये गए कार्य पर संदेह करता है और नकारात्मक विचारों (Negative Thoughts) के जाल में फंस जाता है| आत्मविश्वास (Self Confidence) उसी व्यक्ति के पास होता है जो स्वंय से संतुष्ट होता है एंव जिसके पास दृड़ निश्चय, मेहनत (Hard work), लगन (Focused), साहस (Fearless ) , वचनबद्धता (Commitment) आदि संस्कारों (Sanskar) की सम्पति होती है| आ...

Stephen Hawking

स्टीफन हॉकिंग जिन्होंने मौत को मात दे दी – Inspirational Life Story of Stephen Hawking 8 जनवरी 1942, को स्टीफन हॉकिंग  (Stephen Hawking)  का जन्म हुआ था। हालांकि वे एक अच्छे शिक्षित परिवार में पैदा हुए थे, परन्तु उनके परिवार की आर्थिक अवस्था ठीक नहीं थी।  द्वितीय विश्व युद्ध का समय आजीविका अर्जन के लिए काफी चुनौतीपूर्ण था और एक सुरक्षित जगह की तलाश में उनका परिवार ऑक्सफोर्ड आ गया। आप को यह जानकार अचरज होगा कि जो Stephen Hawking आज इतने महान ब्रह्मांड विज्ञानी है, उनका स्कूली जीवन बहुत उत्कृष्ट नहीं था| वे शुरू में अपनी कक्षा में औसत से कम अंक पाने वाले छात्र थे, किन्तु उन्हें बोर्ड गेम खेलना अच्छा लगता था| उन्हें गणित में बहुत दिलचस्पी थी, यहाँ तक कि उन्होंने गणितीय समीकरणों को हल करने के लिए कुछ लोगों की मदद से पुराने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के हिस्सों से कंप्यूटर बना दिया था| ग्यारह वर्ष की उम्र में स्टीफन, स्कूल गए और उसके बाद यूनिवर्सिटी कॉलेज, ऑक्सफोर्ड गए| स्टीफन गणित का अध्ययन करना चाहते थे लेकिन यूनिवर्सिटी कॉलेज में गणित  उपलब्ध नहीं थी, इसलिए उन्हों...