Skip to main content

न्यूटन का जीवन परिचय

Isaac Newton न्यूटन विज्ञानं की दुनिया का वो चमकता सितारा था जिससे पूरा विज्ञान रोशन था | न्यूटन ने विश्व को ऐसे वैज्ञानिक सिद्धांत दिए जिसके बिना हम विज्ञान की कल्पना भी नही कर सकते है |  Isaac Newton आइजक न्यूटन भौतिकविद , गणितज्ञ , खगोलशास्त्र , दार्शनिक और धर्मशास्त्त्री सब कुछ थे | न्यूटन के सिधान्तो ने आधुनिक भौतिकी और इंजीनियरिंग की बुनियाद रखी थी | यांत्रिक भौतिकी की शुरुवात न्यूटन के तीन नियमो से होती है जो साइकिल से लेकर राकेट तक के निर्माण में कही ना कही जुड़े हुये है |

भौतिकी और खगोलीय यांत्रिकी में न्यूटन का काम सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत के क्षेत्र में पराकाष्ठा तक पहुच गया था | सन 1666 ईस्वी में Isaac Newton न्यूटन की महान दृष्टि ने कल्पना की थी कि पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण का अपकेंद्री बल में प्रतिसंतुलित करते हुए चन्द्रम तक विस्तृत है | अपने अपकेन्द्रीय बल नियम और केपलर के ग्रहीय गति के तीसरे नियम से न्यूटन ने यह नतीजा निकाला कि चन्द्रमा या किसी ग्रह का अपकेंद्री बल ज्यो ज्यो घटता जाता है वैसे वैसे उसकी गति के केंद्र से दुसरी के वर्ग का व्युत्क्रम बढ़ता जाता है | आइये आपको उसी महान वैज्ञानिक की पूर्ण जीवनी से रूबरू करवाते है |
न्युटन का प्रारम्भिक जीवन

Isaac Newton आइजक न्यूटन का जन्म पूर्वी इंग्लैंड में Lincolnshire के  Woolsthorpe गाँव में 4 जनवरी 1637 को हुआ था | न्यूटन के पिता का नाम भी आइजक न्युटन था जो एक किसान थे | न्यूटन के पिता की मृत्यु न्यूटन के जन्म से कुछ महीने पहले ही हो गया था इसलिए उनकी याद में उनकी माँ ने उनका नाम भी आइजक न्यूटन रख दिया था | इसके बाद न्यूटन की माँ ने दूसरा विवाह कर लिया था और बालक आइजक न्यूटन को Woolsthorpe में उनकी नानी के पास छोडकर अपने दुसरे पति के साथ चली गयी थी | न्यूटन स्वयं जीवन भर अविवाहित रहे थे |

Isaac Newton आइजक न्यूटन का जन्म समय से पूर्व ही हो गया था , इस कारण वो इतने कमजोर थे कि उनका जीवित बच पाना असम्भव लग रहा था लेकिन शायद विधाता को उनकी मौत मंजूर नही थी क्योंकि उन्होंने न्युटन को किसी महान कार्य के लिए जीवित रखा था | Isaac Newton आइजक न्यूटन ने स्थानीय छोटे स्कूल में प्रारम्भिक शिक्षा प्राप्त की और फिर ग्रैन्थम के ग्रामर स्कूल में प्रवेश ले लिया | ग्रैन्थ्म में न्यूटन एक श्रीक्लार्क नामक औषध व्यापारी के परिवार के साथ रहते थे |

Isaac Newton न्युटन ने ग्रामर स्कूल में मुख्यत: लैटिन ,ग्रीक और गणित विषय पढ़े | लैटिन का ज्ञान न्यूटन के वैज्ञानिक जीवन में काफी उपयोगी सिद्ध हुआ था | उन दिनों पुरे यूरोप में शिक्षाविद अध्ययन का माध्यम लैटिन भाषा को ही बनाते थे | बहुत से वैज्ञानिक पुस्तके भी केवल लैटिन भाषा में ही उपलब्ध थी | स्कूल में न्यूटन को अकेलापन पसंद था और इसके अलावा वो पढाई में इतने अच्छे नही थे इसलिए किसी का ध्यान उनकी तरफ नही जाता था |

न्युटन के स्कूल में एक ऐसा छात्र था जो पढने में बहुत अच्छा था लेकिन झगड़ालू प्रुव्रती का था | सभी छात्र उससे डरते थे | एक दिन उसने न्यूटन को एक घूंसा मार दिया | क्रोधित न्यूटन ने वापस पलटवार करते हुए उसकी भी बढिया धुनाई कर दी | उस दबंग लडके के पिटाई को देखकर छात्र बहुत खुश हुए | उस दिन न्यूटन ने महसूस किया कि जब वह उस दबंग लडके को लड़ाई में पछाड़ सकते है तो वो पढाई में भी अव्वल आ सकते है | उनकी इस सोच ने उन्हें पुरी तरह बदल डाला | उन्होंने अध्ययन के क्षेत्र में प्रतियोगिता करने में विशेष ध्यान दिया जिसके परिणामस्वरूप वो अपनी कक्षा में प्रथम आ गये |

Isaac Newton न्यूटन का रुचिकर कार्य था स्कूल में अकेले पढना और यांत्रिक उपकरणों को बनाना | इधर सन 1656 इसवी में न्यूटन की माँ अपने दुसरे पति की मृत्यु हो जाने पर वापस Woolsthorpe लौट आयी | सन 1659 इस्वी में अंत में न्यूटन की माँ ने न्यूटन का स्कूल जाना बंद करवा दिया ताकि वो उसके फर्म की देखभाल कर सके | न्यूटन ने अपनी माँ का कहना मान लिया लेकिन वो फार्मिंग में अच्छे साबित नही हो पाए | पुस्तके पढने में रूचि पर ध्यान देने के कारण फार्मिंग से उनकी लापरवाही हो गयी | कई बार उनके पशु दुसरे किसानो के खेतो में पहुचकर उनकी फसलो को नुकसान पहुचा देते थे जिससे न्यूटन को आर्थिक हर्जाना भरना पड़ता था |

Isaac Newton न्यूटन के मामा आयसकफ न्यूटन को त्रिनित्री कॉलेज कैंब्रिज में पढने हेतु भेजना चाहते थे क्योंकि वो खुद कैंब्रिज में स्नातक कर चुके थे | अब Trintiry कॉलेज में प्रवेश हेतु न्यूटन को तैयारी करने की जरूरत थी इसलिए उन्होंने वापस स्कूल भेजने का फैसला कर लिया | ग्रामर स्कूल मास्टर हेनरी स्टोक्स ने न्यूटन को बिना किसी किराये पर अपने घर पर रखना स्वीकार कर लिया | सन 1960 ईस्वी की सर्दियों में न्यूटन अपने स्कूल आ गये और कैंब्रिज  में प्रवेश लेने हेतु तैयारी में लग गये |

जुलाई 1961 में न्यूटन ने कैंब्रिज विश्वविद्यालय के त्रिनिट्री कॉलेज में परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रवेश ले लिया | यद्यपि कैंब्रिज में चौदह वर्ष से कम की आयु के किशोर को ही प्रवेश मिलता था किन्तु न्यूटन को उन्नीस वर्ष की आयु में प्रवेश मिला था | अब न्यूटन को अपनी पढाई का खर्च निकालने के लिए कॉलेज के मित्रो और धनी छात्रों के यहा काम करना पड़ता था | अध्ययन के समय न्यूटन अपनी पुस्तको में इतना खो जाते थे कि उन्हें अपना खाना-पानी भी याद नही रहता था | वो ना अपनी पोशाक पर ध्यान देते है और न नहा पाते थे |

न्यूटन ने गैलिलियो ,कैपलर , देकार्त और युक्लिड की रचनाओ को ज्यादा पढ़ा था | ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने युक्लिड को इसलिए पढना शुरू किया था क्योंकि वो नक्षत्र विज्ञानं की एक पुस्तक के कुछ चित्रों को समझने में नाकाम रहे थे | हालांकि उन्होंने इस पुस्तक को एक तुच्छ पुस्तक समझकर अलग रख दिया था किन्तु अपने शिक्षक के समझाने पर इसे पुनः पढ़ा था | अप्रैल 1664 ईस्वी में न्यूटन को छात्रवृति मिली जिसके कारण वो 1668 तक कैम्ब्रिज रुक गये थे | इस अवधि में न्युटन ने B.A.और M.A. की डिग्री भी ली थी |

न्यूटन के प्रमुख अविष्कार

सन 1665 इस्वी में अचानक लन्दन में प्लेग की महामारी फ़ैल गयी थी जिससे शहर मानो पूर्ण रूप से बंद हो गया हटा | शीघ्र की कैम्ब्रिज ने भी उसका अनुसरण करते हुए विश्वविद्यालय को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था | कुछ छात्र अपने शिक्षको के साथ निकटवर्ती गाँवों में चले गये | न्यूटन अपनी माँ के फ़ार्म पर लिकंन शायर चले गये | वो फ़ार्म उनके दादा रोबर्ट न्यूटन का था | Isaac Newton आइजक न्यूटन आगामी 18 महीनों तक ववही रहे | वो उनके लिए जबरदस्ती की छुट्टी थी लेकिन वो समय न्यूटन के लिए बेहद निर्णायक सिद्ध हुआ | इस  अवकाशकाल में न्यूटन अपने कुछ विचार निश्चित किये | जिनके परिणाम ने विज्ञान में उनके लम्बे और फलदायी भविष्य  की शुरुवात को जन्म दे दिया था |

Isaac Newton न्यूटन ने गणना की के गणितीय विधि “Calculus” के लिए आधारशिला रखी थी जिसने जटिल सभी कारणों को हल करने में वैज्ञानिको की क्षमता में क्रांति ला दी थी | इसी अवधि ने न्यूटन ने पेड़ पर से जमीन पर गिरते सेव पर ध्यान खींचा | सेब को गिरते देखकर नन्यूटन ने सोचा कि कही सेब को पुथ्वी पर खीचकर लाने वाला बल और चन्द्रमा को अपने कक्ष में बनाये रखने वाला बल कही के ही तो नही है ? जबकि अरस्तु और उनके बाढ़ के वैज्ञानिको का यह मानना था कि पृथ्वी और आकाशमंडल दो पूर्णत अलग अलग नियम समुच्चय होते है किन्तु इसके विपरीत न्यूटन ने ये सोचना शुरू कर दिया कि दो नही बल्कि सार्वभौमिक नियमो का केवल एक समुच्चय होता है | उन्होंने सेब के पेड़ से नीचे गिरने के आधार पर ही गुरुत्व के नियम पर अनुसन्धान किया था |

आगामी अवकाशकाल में उन्होंने अनुसन्धान के लिए इतना कार्य किया कि जितना प्राय: वैज्ञानिक अपने सम्पूर्ण जीवनकाल में भी नही कर पाते है | इस 18 महीने की अवधि में न्यूटन में प्रकाश और रंग का विस्तार से अध्ययन किया , साथ की प्रकाश के साथ मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रयोगों की एक शृखला भी पुरी की | उन्होंने ज्वार भाटा के नियमो का पता लगाया और गति के कुछ नियम बनाये जो आगे चलकर यांत्रिकी नामक एक नये विज्ञान के आधार बने |

Isaac Newton आइजक न्यूटन ने ऐसी दूरबीन का आविष्कार किया जिसमे प्रकाश लेंस में से गुजरने के स्थान पर दर्पण से परिवर्तित होता है | उनकी दूरबीन में 2.5 से.मी. का दर्पण लगा था , आज भी कैलिफ़ोर्निया के माउंट पालोमर विश्वविद्यालय में एक परावर्ती दूरबीन है | यह उनके सिद्धांत पर ही बनाई गयी है जिसका दर्पण 500 सेमी का है | न्यूटन ने प्रकाश की पृक्रति को समझने के लिए ऐसी खोजे की , जो प्रकाशिकी विज्ञान में अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुयी थी | इस विज्ञान का संबध प्रकाश दृष्टि से और चश्मों ,दूरबीनो और सूक्ष्मदर्शियो के लिए लेंस बनाने से है |

Isaac Newton न्यूटन इस निष्कर्ष पर भी पहुचे थे कि सूर्य का प्रकाश जो देखने में सफेद लगता है , लाल , नारंगी , ,हरा ,पीला , नीला , जामुनी और बैंगनी सात विभिन्न रंगो से मिलकर बना है | ये इन्द्रधनुष के रंग है और यह रंगावली “Spectrum” कहलाती है | उन्होंने पवन चक्की , जलघडी और धुपघड़ी भी बनाई थी | ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने चार पहियों वाली एक गाड़ी का भी अविष्कार किया था जिसे एक चालक द्वारा चलाया जाता था | इसके अलावा न्यूटन ने कागज की लालटेन के साथ पतंगउड़ाकर रात में UFO ka भय पैदा किया था | उसके बाद न्यूटन ने अपन ध्यान गुरुत्वाकर्षण के सिद्धांत और गति के अध्ययन में लगा दिया था |उन्होंने अपने आरम्भिक सिद्धांतो को परखने , प्रमाणिक करने और सुधारने में करीब बीस वर्ष व्यतीत कर दिए थे |

न्यूटन एक गणितज्ञ के रूप में

सन 1669 ईस्वी में Isaac Newton न्यूटन ने अपने शिक्षक डा. बैरो के स्थान पर गणित काल्यु केसियम प्रो. नियुक्त किया गया |यह पद कैम्ब्रिज में सर्वाधिक पसंदीदा नियुक्तियों में से एक था | यह प्रोफेसरशिप उन्हें बिना किसी शैक्षणिक दायित्व के प्रतिवर्ष 200 पौंड की आय के साथ मिली | यह उनके जीवन की एक सुरक्षित अवधि थी | इस पद के पदाधिकारी को एक वर्ष के व्याख्यानों की मात्र एक श्रुंखला देनी पडती थी | सन 1673 ईस्वी में उन्होंने सोसाइटी ऑफ़ पत्रिका “Philosophical Transaction ” में प्रकाश और रंग पर अपने नये सिद्धांत का विश्लेष्ण करते हुए अपना पहला वैज्ञानिक शोध-पत्र प्रकाशित किया था |

इस शोध पत्र का शीर्षक था “प्रकाश एवं रंगो के बारे में नया सिद्धांत ” | इस शोध पत्र में न्यूटन ने ये प्रदर्शित किया था कि साधारण एवं सफेद प्रकाश वर्णक्रम के विभिन्न रंगो का मिश्रण होता है |  यद्धपि इस शोध पत्र को काफी महत्व मिला , किन्तु दो अग्रणी प्राकृतिक दार्शनिको रोबर्ट हुक और ह्युजेंस ने न्यूटन के इस दावे को ये कहते हुए अस्वीकृत कर दिया कि उनका सिद्धांत केवल प्रयोग से उद्दृत है | इस शोध पत्र के प्रकाशन के बाद न्यूटन का हुक के साथ जीवन भर द्वंद होता रहा था |
न्यूटन टकसाल के वार्डन के रूप में

सन 1669 में हैलीफेक्स से पूर्व अर्ल और वित्त मंत्री चार्ल्स मांतेग्यु ने न्यूटन को शाही टकसाल के वार्डन का पद प्रस्तावित कर दिया | उस समय न्यूटन कैम्ब्रिज से अवकाश चाहते थे इसलिए उन्होनें इस प्रस्ताव को सहर्ष स्वीकार कर लिया था | न्यूटन की नियुक्ति की पृष्टि 19 मार्च 1696 को हुयी थी और वो अप्रैल के अंत में लन्दन चले गये थे | वहा पर उनकी वार्षिक आय 500 या 600 पौंड निश्चित की गयी थी | यधपि उन्हें थोडा ही समय देना पड़ता था किन्तु न्यूटन ने गंभीरता से अपना कार्य किया था |

न्यूटन का कर्तव्य था कि वो अपने समय में जाली मामलो का पता लगाये | जून 1698 ईस्वी के क्रिसमस की मध्य अवधि में न्यूटन ने विभिन्न 123 अवसरों पर 200 गवाहों का साक्षात्कार लिया था और 27 जालसाजो को फांसी दिलाई थी | सन 1699 के अंत में थोमस नील का निधन हो जाने पर न्यूटन ने टकसाल के स्वामी के रूप में उनका उत्तराधिकारी बना दिया गया | वो इस पद पर निधन होने तक बने रहे थे | न्यूटन ने इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के राज्य संघो के लिए सन 1707 में प्रस्तुत संघीय सिक्को को अपनी देखरेख में ढलाई कराई |
न्यूटन का देहांत
Isaac Newton आइजक न्यूटन का निधन20 मार्च 1727 को 84 वर्ष की उम्र में हुआ था | आइजक न्यूटन प्रतिभाशाली वैज्ञानिको में से एक थे जिन्होंने विज्ञान के विकास में अकेले इतना कुछ किया जितना इतिहास में किसी ने नही किया होगा | यह कहना अतिश्योक्ति नही होगा कि आइजक न्यूटन अकेले ऐसे वैज्ञानिक थे जिन्होंने आधुनिक विज्ञान के विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदान दिया था | वो संगत , रमणीय और सहजानुभुत ब्रह्मांड की के रुपरेखा बनाकर प्राचीनकाल के सभी महान वैज्ञानिको की उपलब्धियों से आगे निकल गये थे |

Comments

  1. Good Pizza MOD Unlimited Money Free For Android.

    Good Pizza MOD Unlimited Money Free For Android.


    Good Pizza MOD Apk (Unlimited Money) Free Download For Android under here you easily play this game and use unlimited coins, upgrade till MAX. This is awesome for new guys here you can download the official apk it is 100% safe, and this Good Pizza is amazing now enjoy. Here you got its working hurry up guys.


    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

केवल स्टूडेंट के लिए 📋 📋 📋 📋 अगर प्रशन पेपर मुश्किल लगे, या समझ में ना आये तो एक गहरी सांस लो और जोर से चिल्लाओ, "कमीनों, फेल ही करना है तो परिक्षा ही क्यों लेते हो। 📗 📘 📙 📓 📔 📚 📒 एग्जाम के पावन मौके पर अर्ज़ है: पढ़ना लिखना त्याग दे नकल से रख आस; ओढ़ रजाई सो जा बेटा; रब करेगा पास। पर्ची वाले बाबा की जय 📚 📒 📔 📓 📙 📘 📗 निगाहें आज भी उस शख्स को शिद्दत से तलाश करती हैं; जिसने कहा था, "बस दसवी कर लो, आगे पढ़ाई आसान है"। 📕 📐✏ 📗 📘 📙 📓 📔 बहुत दर्द होता है जब अध्यापिका बोलती है कि तुम्हारा और तुम्हारे आगे वाले का जवाब एक है। तब दिल से आवाज आती है, "तो साला सवाल भी तो एक ही था"। 📕 📐 📚 📒✏ 📔 📓 अगर एक अकेला टीचर सारे विषय (subject) नहीं पढ़ा सकता तो; ऐसी उम्मीद क्यों करते हैं कि एक विद्यार्थी सारे विषय (subject) पढ़े। "जागो बच्चों जागो" 📈📊📑📃📄 📕 📚 📓 हर युग में ऐसा होता है; हर स्टूडेंट इश्क में खोता है; पढ़ाई रह जाती है सिर्फ दिखावे की; और फिर हाल-ए-दिल, मार्कशीट पर बयाँ होता है। 📚 📒 📔 📓 📙 📘 📕 हर तरफ पढ़ाई का साया है; ह...

How to improve self confidence

आत्मविश्वास कैसे बढाएं How To Improve Self Confidence In Hindi How To Improve Self Confidence In Hindi आत्मविश्वास कैसे बढाएं आत्मविश्वास ( Self Confidence) :- आत्मविश्वास से आशय “स्वंय पर विश्वास एंव नियंत्रण”  (Believe in Yourself)  से है | हमारे जीवन में आत्मविश्वास (Self Confidence) का होना उतना ही आवश्यक है जितना किसी फूल (Flower) में खुशबू (सुगंध) का होना| आत्मविश्वास (Self Confidence) के बगैर हमारी जिंदगी (Life) एक जिन्दा लाश के समान हो जाती है| कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रतिभाशाली (Intelligent) क्यों न हो वह आत्मविश्वास के बिना कुछ नहीं कर सकता| आत्मविश्वास ही सफलता (Success) की नींव है, आत्मविश्वास की कमी के कारण व्यक्ति अपने द्वारा किये गए कार्य पर संदेह करता है और नकारात्मक विचारों (Negative Thoughts) के जाल में फंस जाता है| आत्मविश्वास (Self Confidence) उसी व्यक्ति के पास होता है जो स्वंय से संतुष्ट होता है एंव जिसके पास दृड़ निश्चय, मेहनत (Hard work), लगन (Focused), साहस (Fearless ) , वचनबद्धता (Commitment) आदि संस्कारों (Sanskar) की सम्पति होती है| आ...