Skip to main content
जब जूलियो 10 साल का था तो उसका बस एक ही सपना था , अपने फेवरेट क्लब रियल मेड्रिड की ओर से फुटबाल खेलना ! वह दिन भर खेलता, प्रैक्टिस करता और धीरे-धीरे वह एक बहुत अच्छा गोलकीपर बन गया. 20 का होते-होते उसके बचपन का सपना हकीकत बनने के करीब पहुँच गया; उसे रियल मेड्रिड की तरफ से फुटबाल खेलने के लिए साइन कर लिया गया. खेल के धुरंधर जूलियो से बहुत प्रभावित थे और ये मान कर चल रहे थे कि बहुत जल्द वह स्पेन का नंबर 1 गोलकीपर बन जायेगा.
1963 की एक शाम , जूलियो और उसके दोस्त कार से कहीं घूमने निकले. पर दुर्भाग्यवश उस कार का एक भयानक एक्सीडेंट हो गया , और रियल मेड्रिड और स्पेन का नंबर 1 गोलकीपर बनने वाला जूलियो हॉस्पिटल में पड़ा हुआ था , उसके कमर के नीचे का हिस्सा पैरलाइज हो चुका था. डॉक्टर्स इस बात को लेकर भी आस्वस्थ नहीं थे कि जूलियो फिर कभी चल पायेगा, फ़ुटबाल खेलना तो दूर की बात थी.
वापस ठीक होना बहुत लम्बा और दर्दनाक अनुभव था. जूलियो बिलकुल निराश हो चुका था , वह बार-बार उस घटना को याद करता और क्रोध और मायूसी से भर जाता. अपना दर्द कम करने के लिए वह रात में गाने और कविताएँ लिखने लगा. धीरे-धीरे उसने गिटार पर भी अपना हाथ आजमाना शुरू किया और उसे बजाते हुए अपने लिखे गाने भी गाने लगा.
18 महीने तक बिस्तर पर रहने के बाद , जूलियो अपनी ज़िन्दगी को फिर से सामान्य बनाने लगा. एक्सीडेंट के पांच साल बाद उसने एक सिंगिंग कम्पटीशन में भाग लिया और ” लाइफ गोज ओन द सेम ” गाना गा कर फर्स्ट प्राइज जीता.


वह फिर कभी फ़ुटबाल नहीं खेल पाया पर अपने हाथों में गिटार और होंठों पे गाने लिए जूलियो इग्लेसियस संगीत की दुनिया में Top Ten सिंगर्स में शुमार हुआ ,और अब तक उनके 30 करोड़ से अधिक एल्बम बिक चुके हैं.

Comments

Popular posts from this blog

केवल स्टूडेंट के लिए 📋 📋 📋 📋 अगर प्रशन पेपर मुश्किल लगे, या समझ में ना आये तो एक गहरी सांस लो और जोर से चिल्लाओ, "कमीनों, फेल ही करना है तो परिक्षा ही क्यों लेते हो। 📗 📘 📙 📓 📔 📚 📒 एग्जाम के पावन मौके पर अर्ज़ है: पढ़ना लिखना त्याग दे नकल से रख आस; ओढ़ रजाई सो जा बेटा; रब करेगा पास। पर्ची वाले बाबा की जय 📚 📒 📔 📓 📙 📘 📗 निगाहें आज भी उस शख्स को शिद्दत से तलाश करती हैं; जिसने कहा था, "बस दसवी कर लो, आगे पढ़ाई आसान है"। 📕 📐✏ 📗 📘 📙 📓 📔 बहुत दर्द होता है जब अध्यापिका बोलती है कि तुम्हारा और तुम्हारे आगे वाले का जवाब एक है। तब दिल से आवाज आती है, "तो साला सवाल भी तो एक ही था"। 📕 📐 📚 📒✏ 📔 📓 अगर एक अकेला टीचर सारे विषय (subject) नहीं पढ़ा सकता तो; ऐसी उम्मीद क्यों करते हैं कि एक विद्यार्थी सारे विषय (subject) पढ़े। "जागो बच्चों जागो" 📈📊📑📃📄 📕 📚 📓 हर युग में ऐसा होता है; हर स्टूडेंट इश्क में खोता है; पढ़ाई रह जाती है सिर्फ दिखावे की; और फिर हाल-ए-दिल, मार्कशीट पर बयाँ होता है। 📚 📒 📔 📓 📙 📘 📕 हर तरफ पढ़ाई का साया है; ह...

न्यूटन का जीवन परिचय

Isaac Newton न्यूटन विज्ञानं की दुनिया का वो चमकता सितारा था जिससे पूरा विज्ञान रोशन था | न्यूटन ने विश्व को ऐसे वैज्ञानिक सिद्धांत दिए जिसके बिना हम विज्ञान की कल्पना भी नही कर सकते ...

How to improve self confidence

आत्मविश्वास कैसे बढाएं How To Improve Self Confidence In Hindi How To Improve Self Confidence In Hindi आत्मविश्वास कैसे बढाएं आत्मविश्वास ( Self Confidence) :- आत्मविश्वास से आशय “स्वंय पर विश्वास एंव नियंत्रण”  (Believe in Yourself)  से है | हमारे जीवन में आत्मविश्वास (Self Confidence) का होना उतना ही आवश्यक है जितना किसी फूल (Flower) में खुशबू (सुगंध) का होना| आत्मविश्वास (Self Confidence) के बगैर हमारी जिंदगी (Life) एक जिन्दा लाश के समान हो जाती है| कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रतिभाशाली (Intelligent) क्यों न हो वह आत्मविश्वास के बिना कुछ नहीं कर सकता| आत्मविश्वास ही सफलता (Success) की नींव है, आत्मविश्वास की कमी के कारण व्यक्ति अपने द्वारा किये गए कार्य पर संदेह करता है और नकारात्मक विचारों (Negative Thoughts) के जाल में फंस जाता है| आत्मविश्वास (Self Confidence) उसी व्यक्ति के पास होता है जो स्वंय से संतुष्ट होता है एंव जिसके पास दृड़ निश्चय, मेहनत (Hard work), लगन (Focused), साहस (Fearless ) , वचनबद्धता (Commitment) आदि संस्कारों (Sanskar) की सम्पति होती है| आ...