Skip to main content

भाग्य और किस्मत

क्या आप अपना भाग्य खुद लिखते है? – Rashifal

क्या आप राशिफल (Rashifal) देखते है ???

हमारे समाज में भाग्य या किस्मत को लेकर कई विचारधाराएँ देखने को मिलती है और हममें से ज्यादातर लोग, अख़बार में कुछ पढ़े न पढ़े पर राशिफल (Rashifal) जरूर पढ़ते है| आप भी कभी न कभी राशिफल (Horoscope) पढ़ते ही होंगे और हो सकता है कि जो परिस्थितियां समाचार पत्र में लिखी हो वैसी ही आपके साथ घटित हो जाए|
लेकिन महत्वपूर्ण बात यह नहीं कि अख़बार में लिखी परिस्थितियां सच होती है या नहीं, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्या आप, अपना भाग्य उस अखबार को लिखने देते है या खुद लिखते है|

अपनी किस्मत अपने हाथ 

आप सभी ने क्रिकेट का मैच (Cricket Match) देखा ही होगा| जब बल्लेबाज क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहा होता है और गेंदबाज गेंद लेकर दौड़ता है तो बल्लेबाज को यह नहीं पता होता कि वह कैसी गेंद फेंकेगा| बल्लेबाज के सामने बाउंसर भी आ सकता है और फुलटॉस भी आ सकता है|
गेंद कैसी आएगी यह बल्लेबाज़ के नियंत्रण में नहीं है लेकिन बल्लेबाजी कैसे करनी है यह बल्लेबाज के नियंत्रण में है इसी तरह हमारे जीवन में परिस्थतियां कैसी होंगी यह हमारे नियंत्रण में नहीं, लेकिन उन परिस्थतियों का सामना कैसे करना है यह हमारे नियंत्रण में है|
इसलिए समाचार पत्र में जो भाग्य या राशिफल (Rashifal) लिखा होता है वह अधूरा होता है जिसे हमें पूरा करना होता है – We have to create our own destiny|
अख़बार या ज्योतिष शायद पहले से यह बता सकते है कि हमारे सामने परिस्थतियां कैसी आएंगी लेकिन यह हम पर निर्भर करता है कि हम उन परिस्थितियों का सामना कैसे करते है|
हम चाहें तो विपरीत परिस्थिति को भी सकारात्मक नजरिये के द्वारा अनुकूल बनाकर अपना भाग्य खुद लिख सकते है|और अगर हम ऐसा नहीं करते है तो परिस्थितियां हमारे जीवन को नियंत्रित करने लगेगी और फिर हम यह बहाना बना सकते है कि “जो भाग्य में लिखा है वही होता है|”
जिस तरह क्रिकेट में कोई कितना भी अच्छा गेंदबाज क्यों न हो, जब बल्लेबाज थोडा सा संभलकर खेलता है और चार पांच बाउंड्री लगा देता है तो गेंदबाज भी दबाव में आ जाता है और ख़राब गेंदबाजी करने लगता है| उसी तरह अगर हम भी जीवन (Life) में विपरीत परिस्थितियों के सामने थोडा सा संभलकर रहें तो वही विपरीत परिस्थितियां कुछ समय बाद अनुकूल  हो जाएंगी|
हम अपना भाग्य खुद लिखते है – We are the master of our own destiny|  इसलिए यह हम पर निर्भर करता है कि हम अपने जीवन के इस खेल (Game of the life) में बल्लेबाजी किस तरह करते है|हम चाहें तो अपना भाग्य खुद लिख सकते है (We can create our own destiny) और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो गेंदबाज की तरह परिस्थितियां हमारा भाग्य लिख देंगी|

Comments

Popular posts from this blog

केवल स्टूडेंट के लिए 📋 📋 📋 📋 अगर प्रशन पेपर मुश्किल लगे, या समझ में ना आये तो एक गहरी सांस लो और जोर से चिल्लाओ, "कमीनों, फेल ही करना है तो परिक्षा ही क्यों लेते हो। 📗 📘 📙 📓 📔 📚 📒 एग्जाम के पावन मौके पर अर्ज़ है: पढ़ना लिखना त्याग दे नकल से रख आस; ओढ़ रजाई सो जा बेटा; रब करेगा पास। पर्ची वाले बाबा की जय 📚 📒 📔 📓 📙 📘 📗 निगाहें आज भी उस शख्स को शिद्दत से तलाश करती हैं; जिसने कहा था, "बस दसवी कर लो, आगे पढ़ाई आसान है"। 📕 📐✏ 📗 📘 📙 📓 📔 बहुत दर्द होता है जब अध्यापिका बोलती है कि तुम्हारा और तुम्हारे आगे वाले का जवाब एक है। तब दिल से आवाज आती है, "तो साला सवाल भी तो एक ही था"। 📕 📐 📚 📒✏ 📔 📓 अगर एक अकेला टीचर सारे विषय (subject) नहीं पढ़ा सकता तो; ऐसी उम्मीद क्यों करते हैं कि एक विद्यार्थी सारे विषय (subject) पढ़े। "जागो बच्चों जागो" 📈📊📑📃📄 📕 📚 📓 हर युग में ऐसा होता है; हर स्टूडेंट इश्क में खोता है; पढ़ाई रह जाती है सिर्फ दिखावे की; और फिर हाल-ए-दिल, मार्कशीट पर बयाँ होता है। 📚 📒 📔 📓 📙 📘 📕 हर तरफ पढ़ाई का साया है; ह...

न्यूटन का जीवन परिचय

Isaac Newton न्यूटन विज्ञानं की दुनिया का वो चमकता सितारा था जिससे पूरा विज्ञान रोशन था | न्यूटन ने विश्व को ऐसे वैज्ञानिक सिद्धांत दिए जिसके बिना हम विज्ञान की कल्पना भी नही कर सकते ...

How to improve self confidence

आत्मविश्वास कैसे बढाएं How To Improve Self Confidence In Hindi How To Improve Self Confidence In Hindi आत्मविश्वास कैसे बढाएं आत्मविश्वास ( Self Confidence) :- आत्मविश्वास से आशय “स्वंय पर विश्वास एंव नियंत्रण”  (Believe in Yourself)  से है | हमारे जीवन में आत्मविश्वास (Self Confidence) का होना उतना ही आवश्यक है जितना किसी फूल (Flower) में खुशबू (सुगंध) का होना| आत्मविश्वास (Self Confidence) के बगैर हमारी जिंदगी (Life) एक जिन्दा लाश के समान हो जाती है| कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रतिभाशाली (Intelligent) क्यों न हो वह आत्मविश्वास के बिना कुछ नहीं कर सकता| आत्मविश्वास ही सफलता (Success) की नींव है, आत्मविश्वास की कमी के कारण व्यक्ति अपने द्वारा किये गए कार्य पर संदेह करता है और नकारात्मक विचारों (Negative Thoughts) के जाल में फंस जाता है| आत्मविश्वास (Self Confidence) उसी व्यक्ति के पास होता है जो स्वंय से संतुष्ट होता है एंव जिसके पास दृड़ निश्चय, मेहनत (Hard work), लगन (Focused), साहस (Fearless ) , वचनबद्धता (Commitment) आदि संस्कारों (Sanskar) की सम्पति होती है| आ...