लोगो के मन में अक्सर यह प्रश्न उठता है की प्यार क्या है? यह क्यों होता है ? आजकल के युवा शारीरिक आकर्षण को ही प्यार समझते है और उसी में उलझे रहते है ।
प्यार
प्यार एक प्रेरणा है, जो इंसान को कुछ कर गुजारने की हिम्मत देता है। जब व्यक्ति प्यार में होता है तो शरीर में ऐसे हार्मोन्स स्रावित होते है, जो इंसान को नया जोश, ख़ुशी और रचनात्मकता से भर देते है। के हार्मोन हमारे तन, मन और बुद्धि के विकास को भी प्रभावित करता है। शोध कहते है क़ि जो इंसान प्यार में होते है वो दुसरो की तुलना में अधिक ऊर्जावान, तनावमुक्त और सामाजिक होते है। प्यार महज किसी व्यक्ति तक सिमित नहीं है, यह जिंदगी की ऊर्जा है, उसकी दशा और दिशा है। वैज्ञानिक कहते है की प्यार क्या एक इंसान की उपलब्धियों और सफलता को भी प्रभावित करता है?
अगर इतिहास पलट कर देखे तो जबाब हाँ ही होगा । कई उदाहरण है की जब प्यार ने व्यक्ति की सफलता को नयी ऊचाईयां दी है चाहे वह शाहजहाँ और मुमताज़ का प्यार ताजमहल के रूप में हो या फिर नोबेल पुरस्कार विजेता जोड़ी पियरे क्यूरी और मैरी क्यूरी की प्यार की प्रेरणा से सृजित रेडियोएक्टिविटी का सिद्धान्त । तुलसीदास और कालिदास का जीवन भी इससे अछूता नहीं है। कभी एक सफल प्यार तो कभी प्यार की पीड़ा इंसान की प्रेरणा बानी है। आखिर प्यार की इस शक्ति की पीछे राज़ क्या है? जिंदगी में कुछ करने के लिए ऊर्जा और उत्साह की जरूरत होती है। ये ऊर्जा तथा उत्साह प्रेरणा से उत्पन्न होते है। जब-जब व्यक्ति कुछ करने के लिए प्रेरित होता है तो उसका अंतर्मन ऐसी ऊर्जा पैदा करता है की कामयाबी हासिल करना फिर मुश्किल नहीं रह जाता।
जिंदगी में प्रेरणा के कई स्रोत हो सकते है। कहीं ये प्रेरणा पैसे से आती है तो कही सत्ता की चाह से। प्यार भी एक ऐसी उत्तम प्रेरणा है जो व्यक्ति को कुछ करने की हिम्मत देता है। प्यार को अपनी प्रेरणा बनाना सीखो। हर व्यक्ति प्यार की इस शक्ति को अपनी प्रेरणा बना सकता है। जरूरत है तो बस प्यार के एहसास को बेहतर ढंग से समझने की। आजकल ऐसे लोगो की कमी नहीं है जो महज शारीरिक आकर्षक में उलझकर रह जाते हैं। प्यार का एहसास दिमाग और मन से भी जुड़ा है। शोध साबित करते है की इंसान शारीरिक सुंदरता से आकर्षित हो सकता है मगर केवल उसके आधार पर वह प्यार नहीं करता। प्यार के लिए उस आकर्षण का दिमाग और मन से मेल खाना जरूरी है। जब ये आकर्षण व्यक्ति की इच्छाओं, भावनाओं और कल्पनाओं से मेक खाता तब व्यक्ति में उसके प्रति प्यार की चाहत उत्पन्न होती है।
प्रोफेशनल सफलता भी कुछ ऐसी ही प्रक्रिया का परिणाम है। पहले इंसान एक ऐसे लक्ष्य की तरफ आकर्षित होता है जो उसे अच्छा लगता है फिर जब वह लक्ष्य उसकी भावनाओ और कल्पना से मेल खाता है तो उसमे उस लक्ष्य को हासिल करने की प्रेरणा मिलती है तभी तो उसमे ऊर्जा का संचार भी होता है। यदि लक्ष्य आसान है तो वह दीर्घकालीन प्रेरणा नहीं बन पाता, पर लक्ष्य यदि कठिन है तो वह न सिर्फ उस व्यक्ति की बल्कि कई लोगो की प्रेरणा का स्रोत बन जाता है। जैसे चाँद पर जाने का लक्ष्य एक व्यक्ति ने किया था, पर यह इतना मुश्किल था की अपनी कोशिश और ऊर्जा से उसे हासिल करना संभव नहीं था। इस लक्ष्य से बहुत से लोग प्रेरित हुए और अपनी ऊर्जा से उस लक्ष्य को सफल बना दिया।
हम भी अपनी जिंदगी में प्यार को एक प्रेरणा समझकर सफलता की नयी ऊचाईयां छू सकते है।
,
,
,
,
,
एक बार राधा ने कृष्ण जी से पूछा की प्यार का मतलब क्या होता है? कृष्णजी हँसकर बोले - राधे जहाँ मतलब होता है.......…वह प्यार कहा होता है.....….?
Comments
Post a Comment