Isaac Newton न्यूटन विज्ञानं की दुनिया का वो चमकता सितारा था जिससे पूरा विज्ञान रोशन था | न्यूटन ने विश्व को ऐसे वैज्ञानिक सिद्धांत दिए जिसके बिना हम विज्ञान की कल्पना भी नही कर सकते है | Isaac Newton आइजक न्यूटन भौतिकविद , गणितज्ञ , खगोलशास्त्र , दार्शनिक और धर्मशास्त्त्री सब कुछ थे | न्यूटन के सिधान्तो ने आधुनिक भौतिकी और इंजीनियरिंग की बुनियाद रखी थी | यांत्रिक भौतिकी की शुरुवात न्यूटन के तीन नियमो से होती है जो साइकिल से लेकर राकेट तक के निर्माण में कही ना कही जुड़े हुये है |
भौतिकी और खगोलीय यांत्रिकी में न्यूटन का काम सार्वभौमिक गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत के क्षेत्र में पराकाष्ठा तक पहुच गया था | सन 1666 ईस्वी में Isaac Newton न्यूटन की महान दृष्टि ने कल्पना की थी कि पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण का अपकेंद्री बल में प्रतिसंतुलित करते हुए चन्द्रम तक विस्तृत है | अपने अपकेन्द्रीय बल नियम और केपलर के ग्रहीय गति के तीसरे नियम से न्यूटन ने यह नतीजा निकाला कि चन्द्रमा या किसी ग्रह का अपकेंद्री बल ज्यो ज्यो घटता जाता है वैसे वैसे उसकी गति के केंद्र से दुसरी के वर्ग का व्युत्क्रम बढ़ता जाता है | आइये आपको उसी महान वैज्ञानिक की पूर्ण जीवनी से रूबरू करवाते है |
न्युटन का प्रारम्भिक जीवन
न्यूटन ने गैलिलियो ,कैपलर , देकार्त और युक्लिड की रचनाओ को ज्यादा पढ़ा था | ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने युक्लिड को इसलिए पढना शुरू किया था क्योंकि वो नक्षत्र विज्ञानं की एक पुस्तक के कुछ चित्रों को समझने में नाकाम रहे थे | हालांकि उन्होंने इस पुस्तक को एक तुच्छ पुस्तक समझकर अलग रख दिया था किन्तु अपने शिक्षक के समझाने पर इसे पुनः पढ़ा था | अप्रैल 1664 ईस्वी में न्यूटन को छात्रवृति मिली जिसके कारण वो 1668 तक कैम्ब्रिज रुक गये थे | इस अवधि में न्युटन ने B.A.और M.A. की डिग्री भी ली थी |
इस शोध पत्र का शीर्षक था “प्रकाश एवं रंगो के बारे में नया सिद्धांत ” | इस शोध पत्र में न्यूटन ने ये प्रदर्शित किया था कि साधारण एवं सफेद प्रकाश वर्णक्रम के विभिन्न रंगो का मिश्रण होता है | यद्धपि इस शोध पत्र को काफी महत्व मिला , किन्तु दो अग्रणी प्राकृतिक दार्शनिको रोबर्ट हुक और ह्युजेंस ने न्यूटन के इस दावे को ये कहते हुए अस्वीकृत कर दिया कि उनका सिद्धांत केवल प्रयोग से उद्दृत है | इस शोध पत्र के प्रकाशन के बाद न्यूटन का हुक के साथ जीवन भर द्वंद होता रहा था |
न्यूटन टकसाल के वार्डन के रूप में
न्यूटन का कर्तव्य था कि वो अपने समय में जाली मामलो का पता लगाये | जून 1698 ईस्वी के क्रिसमस की मध्य अवधि में न्यूटन ने विभिन्न 123 अवसरों पर 200 गवाहों का साक्षात्कार लिया था और 27 जालसाजो को फांसी दिलाई थी | सन 1699 के अंत में थोमस नील का निधन हो जाने पर न्यूटन ने टकसाल के स्वामी के रूप में उनका उत्तराधिकारी बना दिया गया | वो इस पद पर निधन होने तक बने रहे थे | न्यूटन ने इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के राज्य संघो के लिए सन 1707 में प्रस्तुत संघीय सिक्को को अपनी देखरेख में ढलाई कराई |
न्यूटन का देहांत
Isaac Newton आइजक न्यूटन का निधन20 मार्च 1727 को 84 वर्ष की उम्र में हुआ था | आइजक न्यूटन प्रतिभाशाली वैज्ञानिको में से एक थे जिन्होंने विज्ञान के विकास में अकेले इतना कुछ किया जितना इतिहास में किसी ने नही किया होगा | यह कहना अतिश्योक्ति नही होगा कि आइजक न्यूटन अकेले ऐसे वैज्ञानिक थे जिन्होंने आधुनिक विज्ञान के विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदान दिया था | वो संगत , रमणीय और सहजानुभुत ब्रह्मांड की के रुपरेखा बनाकर प्राचीनकाल के सभी महान वैज्ञानिको की उपलब्धियों से आगे निकल गये थे |
Good Pizza MOD Unlimited Money Free For Android.
ReplyDeleteGood Pizza MOD Unlimited Money Free For Android.
Good Pizza MOD Apk (Unlimited Money) Free Download For Android under here you easily play this game and use unlimited coins, upgrade till MAX. This is awesome for new guys here you can download the official apk it is 100% safe, and this Good Pizza is amazing now enjoy. Here you got its working hurry up guys.